तेज रफ्तार जगुआर ने बाइक में मारी टक्कर, पीएसी का जवान घायल

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने अपनी जगुआर कार से पीएसी के जवान की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीएसी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी युवक अपनी जगुआर कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है। बीटा-2 पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।

ग्रेनो स्थित 49वीं वाहिनी पीएसी में तैनात जवान सोनू पिप्पल जिला जेल में बने आवासीय परिसर में रहते हैं। पीएसी के जवान सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को अपने दोस्त की बाइक से सेक्टर अल्फा-2 मार्केट में खरीदारी करने आए थे। लौटते वक्त सेक्टर अल्फा-1 कमर्शल बेल्ट स्थित डोमिनोज गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार जगुआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *