पार्षद पर एफआईआर के विरोध में निगम में धरना देगी कांग्रेस

Bनगर आयुक्त और मेयर से समझौता कराने की मांग

नगर संवाददाता, गाजियाबाद

Bकांग्रेस पार्षद जितेंद्र पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में समझौता नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता जाकिर अली सैफी का कहना है कि विकास कार्य नहीं होने के कारण कई बार पार्षद गुस्से में होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि पार्षद पर एफआईआर करा दी जाए। या तो जल्द मामले में अधिशासी अभियंता समझौता करेंगे नहीं तो कांग्रेस निगम के खिलाफ आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। सैफी का कहना है कि अगर पार्षद और निगम के अधिशासी अभियंता के बीच कोई विवाद भी हो गया था तो नगर आयुक्त या मेयर आशा शर्मा को समझौता करा देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। मामले में अब संगठन के पदाधिकारियों से बात की जाएगी। अगर मेयर और नगर आयुक्त समझौता नहीं करते है तो कांग्रेस निगम के खिलाफ आंदोलन करेगी। साथ ही नगर निगम में कांग्रेस पार्षद और सगंठन के पदाधिकारी धरना देंगे। बता दें कि पार्षद के खिलाफ निगम के अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात ने केस दर्ज कराया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *