ठंड का कहर जारी, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

प्रस, नोएडा : ठंड के सख्त मिजाज ने शहरवासियों को परेशान कर रखा है। दिनभर शीतलहर चलने से ठंड अपने चरम पर है। ऐसे में लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी शहर के पार्कों, मॉल व सार्वजनिक स्थानों पर न के बराबर चहल-पहल दिखी। फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बता दें कि शनिवार को 2.4 डिग्री तापमान रहने से पिछले साल का रेकॉर्ड टूट गया। 2013 के बाद 2019 में इतना तापमान देखा गया है। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय 2 से 3 घंटे के लिए हल्की धूप जरूर निकली लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। बफीर्ली हवा से लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सप्ताह तक ऐसे ही ठंड का प्रकोप बना रहेगा। 1 जनवरी से बारिश के आसार हैं। ऐसे में ठंड और बढ़ेगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *