गोरखपुर: इलाहाबाद बैंक के 15 ताले खोलकर 20 लाख की चोरी

गोरखपुर
गोरखपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चरनलाल चौक पर स्थित की शाखा के 15 ताले खोलकर 20 लाख रुपए चुरा लिए गए। लॉकर के भी ताले खुले होने से पुलिस को बैंक के ही किसी स्टाफ का काम लग रहा है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई है और चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

बैंक की यह शाखा मुख्य सड़क पर ही स्थित है। शनिवार को अवकाश के बाद भी बैंक प्रबंधक अमिताभ त्रिपाठी तथा एक अन्य स्टाफ ने जरूरी काम निपटाया था। रविवार को शाखा बंद थी। सोमवार को जब चतुर्थ श्रेणी स्टाफ बैंक खोलने पहुंचा तो ताला खुला मिला। उसने प्रबंधक को सूचना दी। बाद में पता चला कि कुल 15 ताले खुले हुए हैं जिसमें लॉकर भी शामिल है। लॉकर में 3 लाख 61 हजार रुपए और गोल्ड लोन का सोना रखा हुआ था, जो कि सभी गायब हैं। सोने की कीमत का आंकलन हो रहा है। पुलिस का कहना है कि 20 लाख की बताई जा रही है।

पुलिस ने पूरे दिन बैंक की बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस को स्टाफ पर ही शक है। पुलिस का कहना है कि लॉकर कोई आम आदमी नहीं खोल सकता। चोरी की पड़ताल की वजह से सोमवार को बैंक में कोई कामकाज नहीं हुआ। बैंक में कुल 12 स्टाफ है और पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बैंक का सीसीटीवी कैमरा पिछले एक माह से खराब चल रहा है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *