रायबरेली: पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल ने खुद को मारी गोली

रायबरेली
उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार से पूर्व विधायक के इकलौते बेटे कुंवर अर्णव राज सिंह ने रविवार रात पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में परिवार ने उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने अर्णव राज को मृत घोषित कर दिया।

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा गांव निवासी अजय पाल सिंह कांग्रेस से विधायक थे। उनका इकलौता बेटा 30 वर्षीय अर्णवराज सिंह तीन दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था। पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि अर्णव ने देर रात करीब साढ़े 12 बजे कमरे की अलमारी में रखी लाइसेंसी पिस्टल से बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो अर्णव बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा था। उसकी दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। आनन-फानन में परिजन ने गंभीर रूप से घायल अर्णव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसपी स्वनिल ममगईं ने बताया कि परिजन के बयान और पिस्टल के फिंगर प्रिंट के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मामला साफ हो सकेगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *