सीतापुर: राज्यपाल ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से किया इनकार

सीतापुर
उत्तर प्रदेश की आनंदीबेन पटेल अपने पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य पहुंची, जहां उनका डीएम, एसपी और विधायक मिश्रिख ने फूल माला देकर स्वागत किया। इस दौरा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर को लेने से इनकार करा दिया। उनका कहना था कि वह वीआईपी कल्चर में नहीं, बल्कि तीर्थ स्थल पर देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए आई हैं। इस दौरान उन्होंने नैमिषारण्य स्थित रूद्रावर्त, मां ललिता देवी, कालीपीठ तथा चक्रतीर्थ पर पहुंच कर देवी देवताओं के दर्शन किए।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल पहली जिला सीतापुर के नैमिषारण्य में आई है। वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठीक समय ढाई बजे नैमिषारण्य पहुंच गई। वह सीधे पीडबल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची, जहां पर मौजूद डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी एलआर कुमार, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव ने फूल माला देकर उनका सम्मान किया। इसके बाद डीएम ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ लेने का इशारा किया, जिसे उन्होंने लेने से इनकार कर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि वह एक साधारण व्यक्ति की तरह नैमिषारण्य में मां ललिता देवी के दर्शन करने के लिए आई है, जबकि यह वीआईपी कल्चर है। इसलिए वह इसे नहीं लेंगी। यहां पर करीब आधा घंटा रूककर डीएम और एसपी से गुप्त रूप से वार्ता की। इसके बाद वह सबसे पहले रूद्रावर्त स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए गई। वहां से वह सीधे मां ललिता देवी पहुंची। जहां पर सभी विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राज्यपाल को पूजा पाठ कराया।

इससे पहले वह चक्रतीर्थ पर गई और वहां जल लेकर आचमन किया तथा वहां के महत्तव के बारे में जाना। मां ललिता देवी में दर्शन करने के बाद वह कालीपीठ भी गई। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *