नेपाल वकेशन पर मल्लिका शेरावत, खेत में रीक्रिएट किया 'डीडीएलजे मोमेंट'

बॉलिवुड सिलेब्‍स नए साल का स्‍वागत करने के लिए तैयार हैं। ज्‍यादातर सिलेब्‍स अपने फेवरिट डेस्टिनेशन्‍स पर पहुंच रहे हैं और वहां की तस्‍वीरें और विडियोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

ऐक्‍ट्रेस भले ही फिल्‍मों से अभी दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ स्‍टनिंग तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं।

अब ऐक्‍ट्रेस का लेटेस्‍ट विडियो लोगों का ध्‍यान खींच रहा है। इस विडियो में वह नेपाल के खेत में टहलते नजर आ रही हैं। इस विडियो को उन्‍होंने फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे’ के आइकॉनिक सीन से जोड़ा।

मलाइका ने लिखा, ‘मेरा डीडीएलजे मोमेंट, सरसों के खेत के इर्द-गिर्द घूमना बेहद मजेदार था।’
देखें, मलाइका का पोस्‍ट:

सिलेब्‍स के नए साल के प्‍लान पर बात करें तो अनुष्‍का शर्मा, विराट कोहली, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्‍मा कपूर जैसे सिलेब्‍स स्विट्जरलैंड में वकेशन इंजॉय कर रहे हैं, वहीं अनिल कपूर और फैमिली इस खास मौके को सेलिब्रेट करने रोम, इटली पहुंची है। दूसरी तरफ आयुष्‍मान खुरान अपनी फैमिली के साथ बहामास तो अक्षय कुमार परिवार के साथ साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेशन कर रहे हैं।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *