अश्लील हरकत का किया विरोध तो महिला से की मारपीट

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : Bशहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने 3 लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और काफी दूर तक घसीटा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला रहती है। उसने बताया कि कॉलोनी के 3 लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकत की और उसका गला दबाया। जब उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और काफी दूर तक घसीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे बचाया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तीनों के खिलाफ शिकायत दी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *