गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कोतवाली थाना इलाके में स्थित की शाखा में 15 ताले खोलकर 20 लाख की चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि बैंक का चपरासी ही था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी के सामान के साथ चपरासी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि इलाहाबाद बैंक की चरनचाल चौक शाखा में सोमवार को हुई चोरी की वारदात चपरासी विशाल निषाद ने ही की थी। विशाल पर उस वक्त शक हुआ जब वह पूछताछ में घबराया हुआ था। उस पर नजर रखी जा रही थी। मंगलवार को विशाल अपने दो साथियों के साथ चोरी के 3 लाख 61 हजार 500 रुपए और करीब 20 लाख रुपये के जेवरात ठिकाने लगाने जा रहा था। इसी दौरान वह पकड़ लिया गया।
विशाल के अनुसार बैंक स्टाफ उस पर भरोसा करता है इसलिए चाभियां उसके पास रहती हैं। बैंक बंद होने पर उसने लॉकर खुला ही छोड़ दिया था। सोमवार को दो साथियों के साथ उसने रकम और सोना निकालकर साथियों को दे दिया और चोरी की कहानी गढ़ दी।
Source: International