'भगवा' पर प्रियंका टिप्पणी, संत समाज ने जताई नाराजगी

अयोध्या
कांग्रेस महासचिव का भगवा वस्त्र पर दी गई टिप्पणी से में बेहद नाराजगी है। राम मंदिर पक्षकार रहे महंत धर्मदास ने प्रियंका गांधी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को भगवा व धर्म के विषय में जानकारी ही नहीं है, उन्होंने सिर्फ बड़े घर में जन्म लिया है।

धर्मदास ने कहा, ‘प्रियंका गांधी प्रदेश में जनाधार के लिए नौटंकी कर रही हैं। प्रियंका स्कूटर पर बैठकर गईं, जो किसी बड़े नेता को शोभा नहीं देता है।’ महंत धर्मदास ने प्रियंका गांधी को नेता नहीं, बनावटी बताया है। महंत ने कहा कि प्रियंका को क्या मालूम हिंदू धर्म क्या है?

दूसरी ओर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि भगवा पर अमर्यादित टिप्पणी के लिए प्रियंका गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दू जनमानस प्रियंका को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘भगवा पर टिप्पणी से संत समाज बेहद नाराज है। संत समाज प्रियंका के इस कथन का विरोध करता है।’ पुजारी राजूदास ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया कि वह मुस्लिमों को भड़का रही हैं। साथ ही उनका समर्थन कर रही हैं जो हिंसा कर रहे हैं। पुजारी राजूदास ने कहा कि योगी आदित्यनाथ साधु मुख्यमंत्री हैं, वह भगवा वस्त्र ही पहनेंगे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *