मेरठ: पुलिस पर फायरिंग करने पर 3 लोगों के सिर पर 20 हजार रुपये का इनाम

मेरठ
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर उत्तर प्रदेश में काफी बवाल हुआ। इस दौरान 16 लोगों की मौत हो गई थी। मेरठ में काफी उत्पात मचाया गया, इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर कथित रूप से फायरिंग की। ने तीन लोगों के सिर पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा है जिन्होंने 20 दिसंबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर फायरिंग की थी।

एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने इसके बारे में बात करते हुए कहा, ‘प्रदर्शन के दौरान तीन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की थी।’ एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने इस बारे में कहा, ‘तीन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। इनकी पहचान विडियो फुटेज के आधार पर की गई है। उनके सिर पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।’

उन्होंने कहा, ’20 दिसंबर को हुई घटना के फोटोग्राफ और विडियो के आधार पर कई लोगों की पहचान की गई और 50-60 लोगों जांच में शामिल किए गए। इनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरेंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है और उनकी प्रॉपर्टी को गिरवी रख दिया गया है।’ बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर यूपी के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए।

लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ और संभल समेत कई जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। यूपी सरकार ने प्रदर्शन के दौरान उत्पात मचाने वालों की पहचान करके उनकी संपत्ति कुर्क कर हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई का आदेश दिया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *