नए साल को सेलिब्रेट करने गोवा पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बहन अमृता ने शेयर की पार्टी की तस्‍वीर

कई सारे बॉलिवुड सिलेब्‍स न्‍यू इयर सेलिब्रेशन के लिए एग्‍जॉटिक लोकेशन्‍स पर पहुंच गए हैं। वहीं, नए साल के वेलकम के लिए ने गोवा को चुना है जहां वह अपनी बहन के साथ पहुंची हैं।

ऐसा लग रहा है कि दोनों ने पार्टी शुरू भी कर दी है। अमृता ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह बहन और दोस्‍तों के साथ स्‍टनिंग आउटफिट्स में नजर आ रही हैं।

फोटो में मलाइका ब्‍लैक और गोल्‍डन अटायर में दिख रही हैं। इसके साथ उन्‍होंने नेटिव अमेरिकन हेडगियर भी लगा रखा है जो उनके पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है।

वहीं, अमृता ब्‍लैक टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्‍वीरें में अमृता के पति और बाकी दोस्‍त भी दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अमृता ने कैप्शन दिया, ‘गोवा टाइम्‍स।’ इसके साथ उन्‍होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया।

बात करें मलाइका की तो कैजुअल जिम लुक हो या रेड कार्पेट लुक, वह हर मामले में स्‍टाइल दीवा हैं। फिटनेस और अपने लुक के अलावा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी मलाइका सुर्खियों में रहती हैं।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *