कांग्रेस नेता ने भगवा वाले बयान पर किया प्रियंका गांधी का बचाव

प्रयागराज
महासचिव के भगवा वाले बयान को लेकर साधु-संतों की नाराजगी को पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि, साधु-संत हमारे लिए आदरणीय और परम सम्मानीय हैं।

प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘बीजेपी के प्रवक्ताओं ने गलत बयानबाजी की है, जिसकी वजह से प्रियंका गांधी के बयान को गलत ढ़ंग से पेश किया जा रहा है। प्रियंका गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हैं और यूपी की प्रभारी भी हैं। इस हैसियत से उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेताने का काम किया है। प्रियंका गांधी को सीएम योगी के कामकाज के खिलाफ बोलने का अधिकार है।’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘प्रियंका गांधी ने भगवा के प्रति आदर का भाव व्यक्त किया था। उन्होंने भगवा को आस्था का प्रतीक बताया है। प्रियंका गांधी ने हिन्दुत्व का गुणगान करते हुए कहा था कि हिन्दुत्व करुणा, ममता और क्षमा सिखाता है। उन्होंने भगवा का अपमान नहीं किया, बल्कि कहा कि सीएम योगी भगवा पहनते हैं, इसलिए उन्हें उसका मान और सम्मान रखना चाहिए।’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *