हुड़दंग करते 54 पकड़े, सुबह चेतावनी देकर छोड़ा

B- Bशराब पीकर गाड़ी चलाने पर 42 लोगों का चालान भी किया गयाB

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : Bपुलिस ने 31 दिसंबर की रात सड़क पर हुड़दंग करते 54 लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, सभी को रातभर हवालात में रखने के बाद सुबह चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 42 लोगों का चालान भी किया।

एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर को लेकर शहर भर में गश्त और चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक पुलिस के सभी अधिकारी गश्त पर रहे। 30 स्पेशल टीमों को भी गश्त पर लगाया गया था। इनमें 8 एंटी हुड़दंग स्क्वॉड, एंटी स्टंट स्क्वॉड और एंटी लिकर स्क्वॉड टीमें शामिल थीं। इन टीमों ने जिले में अलग-अलग स्थानों से हुड़दंग करते 54 लोगों को पकड़ा। इनको पूरी रात हवालात में रखने के बाद बुधवार सुबह चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इनसे आइंदा इस तरह की गलती नहीं करने के लिए लिखित में लिया गया। इसी प्रकार ट्रैफिक पुलिस की 14 एंटी लिकर टीमों ने शहर के विभिन्न चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालकों का एल्कोहल टेस्ट करते हुए 42 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *