शहर में जगह-जगह हुए नए साल पर कार्यक्रम

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर :B शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम कर नए साल के आगाज किया गया। मंगलवार रात से ही लोगों ने रंग-बिरंगी आतिशबाजी कर जश्न मनाना शुरू कर दिया था। मेन रोड स्थित हैंडलूम पावरलूम असोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पर मंगलवार रात को नववर्ष मिलन समारोह हुआ। इसमें शहर के उद्यमियों ने भाग लिया। उन्होंने उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि नया वर्ष हम सबके जीवन में नई खुशियां लाए। व्यापारियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। इस मौके पर विनोद जिंदल, अरुण भटनागर, राकेश कुमार गर्ग और देवेंद्र कुमार सिंघल मौजूद रहे। वहीं, जिला पंचायत मार्केट में सपा नेता फारूक चौधरी के कार्यालय पर मिलन समारोह में गरीबों को फल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि हमें आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ नया साल मनाना चाहिए।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *