ग्रेनो अथॉरिटी पर लगा 5 लाख का जुर्माना

एनबीटी न्यूज, ग्रेनो: बेकाबू प्रदूषण के बीच शुक्रवार को सिरसा गोलचक्कर के पास सड़क पर डामर बिछाने का काम चल रहा था। इस दौरान दो हॉट मिक्स प्लॉट चलते पाए जाने पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को ग्रेनो का एक्यूआई 317 तो नोएडा का 323 दर्ज किया गया। यूपीपीसीबी की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि ग्रेनो अथॉरिटी की तरफ से सिरसा गोलचक्कर पर डामर बिछाने का कार्य कराया जा रहा था। वहां रखे 2 मूवेबल हॉट मिक्स प्लॉट से भारी मात्रा में वायु प्रदूषण होता मिला। इसके चलते अथॉरिटी पर जुर्माना लगाया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *