पुणे में होगी राष्ट्रीय बिलियर्ड्स-स्नूकर चैंपियनशिप

पुणेपूर्व विश्व चैंपियन सहित देश के चोटी के खिलाड़ी 11 जनवरी से 9 फरवरी के बीच यहां होने वाली ‘मनीषा-वास्कोन’ राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आडवाणी और पूर्व एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियन सौरभ कोठारी सहित शीर्ष भारतीय एलीट क्यू खिलाड़ी एक महीने तक चलने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

टूर्नमेंट का आयोजन महाराष्ट्र बिलियर्ड्स और स्नूकर संघ और पीवाईसी हिंदू जिमखाना सीनियर पुरुष और महिला सहित 12 वर्गों में कराएगा।

पुणे के पंकज आडवाणी 23 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित हो चुके हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *