बागपत: पुलिस को देख तस्कर कार छोड़कर फरार, 32 पेटी शराब बरामद

बागपत
बागपत में मेरठ रोड पर हिंडन पुल पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर अवैध तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। कार से 32 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी हे। उधर, बिनौली थाना पुलिस ने कस्बा निवासी रविंद्र को 365 ग्राम गांजा ले जाते पकड़ा। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बागपत पुलिस के मुताबिक थाना बालैनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक इंडिका कार में 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गाड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां इसे लेकर जाना था।

उधर, पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 365 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसके अलावा बागपत में शस्त्र अधिनियम के तहत भी एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *