बर्फ में धोनी की बेटी जीवा संग स्नोमैन मस्ती

नई दिल्ली
भारत के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है और इन बर्फीली हसीन वादियों के लुत्फ लेने के लिए भी अपने परिवार के साथ यहां पहुंच गए हैं। वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर हैं और वह तभी से अपने परिवार को अपना समय दे रहे हैं। यहां बर्फीली वादियों के बीच बने एक होटल में धोनी और जीवा बर्फ से मस्ती करते दिख रहे हैं और उनकी पत्नी इन दोनों का यह विडियो फिल्माते हुए कॉमेंट्री कर रही हैं।

धोनी के इस विंटर वकेशन की कुछ तस्वीरें और विडियो एमएस धोनी ऑफिशल और जीवा सिंह धोनी के इस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए हैं। इस विडियो में धोनी और जीवा मिलकर स्नोमैन बना रहे हैं। दोनों ने गरम कपड़ों के साथ हाथों में वूलन ग्लब्स पहने हुए हैं और इन्हीं ग्लब्स के साथ वे अपना स्नोमैन तैयार कर रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि ये हंसनी पहाड़ी वादियां आखिर है कहां की। क्योंकि इन तस्वीरों और विडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया है।

जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन वकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं और लिखा है कि पापा के साथ मेरा पहला स्नोफॉल एक्सपीरियंस। इन विडियो और तस्वीरों में जीवा के साथ एक डॉग भी नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों और विडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैन्स यहां खूब कॉमेंट भी कर रहे हैं।

बता दें वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर चल रहे एमएस धोनी का अभी खेल से संन्यास का कोई इरादा नहीं है और कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि उनकी वापसी को लेकर सवाल जनवरी के बाद से पूछा जाए। यानी धोनी ने हिंट दिया था कि नए साल में एक बार फिर मैदान पर दिखाई देंगे और अब फैन्स को इसी बात का इंतजार है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *