जानें, पंकज त्रिपाठी ने क्यों छोड़ दी कंगना रनौत की 'पंगा'

एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म ” से अपने फैन्स का दिल जीतने वाली हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का पिछले काफी समय से इंतजार किया जा रहा है और इसके ट्रेलर को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में कंगना के साथ नीना गुप्ता, जसी गिल और रिचा चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि इस फिल्म में डायरेक्टर एक रोल के लिए को भी लेना चाहती थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अश्विनी ने एक महत्वपूर्ण रोल के लिए पंकज को लेना चाहती थीं और यहां तक कि उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी थी। हालांकि बाद में भोपाल में फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी।

इससे अश्विनी निराश भी हो गई थीं लेकिन पंकज के पास फिल्म छोड़ने के अपने वाजिब कारण थे। बताया जा रहा है कि पंकज का शेड्यूल बहुत ज्यादा बिजी था और उनके पास इस फिल्म के लिए डेट्स ही नहीं थीं। पंकज इस समय अनुराग बसु की अगली फिल्म ‘लूडो’, कबीर खान की ’83’ और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में भी काम कर रहे हैं।

जहां तक कंगना की ‘पंगा’ की बात है तो यह आने वाली 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके साथ वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ भी इसी दिन रिलीज हो रही है।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *