एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को मिला सरप्राइज, पति रणवीर के साथ यूं सेलिब्रेट किया बर्थडे

का बर्थडे है और उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर ही सेलिब्रेशंस की शुरुआत कर दी। दीपिका लखनऊ के लिए निकल रही थीं तभी उनके एक फैन ने उनको सरप्राइज दिया। फैन ने दीपिका को केक कटवाया और वहां मौजूद फटॉग्रफर्स ने इस मोमेंट को कैमरे में कैद किया। रणवीर और मौजूद लोगों ने उनके लिए हैपी बर्थडे भी गया।

दीपिका ने उस फैन के साथ अपने पति रणवीर को भी केक खिलाया और फटॉग्रफर्स को पोज भी दिए। इस दौरान दीपिका और रणवीर दोनों ने फंकी आउटफिट्स पहने थे। डीपी ने ओवरसाइज्ड ऑरेन्ज स्वेटर पहना था जिसके साथ ब्लू शर्ट और बड़ा सा बो था, वहीं रणवीर डेनिम में थे और ओवरसाइज्ड विंटर कोट पहना था।

बता दें कि दीपिका इस बार अपना बर्थडे ऐसिड सर्वाइवर्स के साथ लखनऊ में सेलिब्रेट करने जा रही हैं। वह ऐसिड सर्वाइवर्स पर बनी फिल्म छपाक से प्रॉडक्शन डेब्यू कर रही हैं और लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उनकी फिलम छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *