पाकिस्तानी गाने पर टिकटॉक विडियो बनाने में एक और अरेस्ट

Bतमंचा लहराते हुए फायरिंग कर बनाया था विडियो

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : Bपाकिस्तानी गाने पर फायरिंग कर टिकटॉक विडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विडियो में वायरल तमंचा भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना सिंभावली के गांव हरोड़ा निवासी इमरान ने अपने साथियों के संग पाकिस्तानी गाने पर फायरिंग करते हुए टिकटॉक विडियो बनाया था। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 31 दिसंबर की रात मुठभेड़ में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था, इसमें वायरल विडियो में शामिल कासिम भी था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात बक्सर नहर में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपित इमरान को भी अरेस्ट कर लिया है। उससे तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *