8 को कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली कर्मचारी

B- निजीकरण का विरोध और पुरानी पेंशन बहाली की मांगB

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबादB

विद्युत निगम के कर्मचारी 8 जनवरी को देश व्यापारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इस कार्य बहिष्कार में गाजियाबाद में तैनात कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल होंगे। पुरानी पेंशन बहाली और बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध के अलावा अन्य मांगों को लेकर यह कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के जिला संयोजक प्रभात सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रीसिटी एक्ट 2003 में किये जा रहे संशोधनों के विरोध में समिति आंदोलन करने जा रही है। इन संशोधनों से केंद्र और राज्य सरकारों की मंशा बिजली को निजी हाथों में सौंपने की है। इसके साथ ही बिजली निगमों के एकीकरण और पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर देशभर के 15 लाख बिजली कर्मचारी 8 जनवरी को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे। इसमें गाजियाबाद में तैनात तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता भी शामिल होंगे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *