बांग्लादेश का विडियो यूपी का बताकर किया वायरल, 3 लोगों पर केस दर्ज

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : Bबांग्लादेश का विडियो यूपी का बताकर वॉट्सऐप पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने 2 रिपोर्ट दर्ज कर 3 लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक, विडियो 7 साल पुराना है, जो बांग्लादेश का है। इसे एक वॉट्सऐप ग्रुप में सीएए के विरोध-प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस की कार्रवाई बताकर वायरल किया गया। विडियो में कुछ पुलिसकर्मी लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं।

Bएडमिन ने तुरंत दी शिकायतB

विडियो पोस्ट होते ही कच्ची सराय के रहने वाले ग्रुप एडमिन आस मोहम्मद ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत दी। पुलिस ने जांच कर 3 लोगों नामजद करते हुए 2 रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि विडियो 2013 का है, जांच में इसकी पहचान बांग्लादेश की हुई। पुलिस ने मेरठ के इस्लाम नगर निवासी कामिल, आर्य नगर निवासी डॉक्टर शमशाद, ईदगाह निवासी हाशिम सैफी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपितों को अरेस्ट किया जाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *