
Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ : Bशादी समारोह में 24 नवंबर को गोली मारकर हुई दूल्हे के चाचा की हत्या में धौलाना पुलिस ने 2 लोगों को अरेस्ट किया है। बदमाशों के कब्जे से पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं। थाना प्रभारी रविरतन ने बताया कि दोनों आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के रहने वाले संदीप और राहुल उर्फ शेरू के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को घेराबंदी कर दोनों को यूपीएसआईडीसी के पास से गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पिछले साल 24 नवंबर को फरीदाबाद से धौलाना के गांव उदयपुर में बरात आई थी। आपसी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने फेरों के समय गोलियां बरसाकर दूल्हे के चाचा सुधीर भड़ाना की हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
Source: International