मकान का ताला तोड़कर उड़ाया सामान

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: हुसैनपुर गांव में शनिवार रात को चोरों ने किसान के मकान पर धावा बोलकर 3 लाख रुपये कैश समेत लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण उड़ा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

हुसैनपुर गांव निवासी विनय कुमार खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। विनय कुमार ने बताया कि घर पर उनकी बहन आई थी। शनिवार रात को वह अपने मकान में सोया हुआ था। चोरों ने मकान में घुसकर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखे 3 लाख रुपये कैश व उसकी पत्नी व बहन के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। विनय कुमार ने बताया कि उसने पशु खरीदने के लिए 3 लाख रुपये अपने घर में रख रखे थे। पीड़ित ने बताया कि रविवार सुबह जब वह सोकर उठे तो उसने दूसरे कमरे को खुला देखा और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। विनय कुमार ने बताया कि घर में रखी नकदी, तीन लाख रुपये व सोने चांदी के आभूषण नहीं मिले। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *