भारत बंद में शामिल होगी अखिल भारतीय किसान सभा

विस, ग्रेटर नोएडा

श्रमिक संगठनों की ओर से बुधवार को होने वाले भारत बंद को अखिल भारतीय किसान सभा ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। इस संबंध में संगठन ने रविवार को एनआरआई सिटी में बैठक कर बुधवार को परी चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालने का ऐलान किया। इसके साथ ही किसानों की मांगों को लेकर फिर से ग्रेनो अथॉरिटी पर प्रदर्शन की तैयारी की गई है। किसानों का इसी सप्ताह गुरुवार या शुक्रवार को सीईओ से बात करने का भी कार्यक्रम है।

एनआरआई सिटी में रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जगदीश नंबरदार ने की और संचालन किसान सभा के महासचिव हरेंद्र खारी ने किया। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भाटी, बिजेंद्र नागर, संदीप खेड़ा, वीर सिंह इंजीनियर, अजय एडवोकेट, अजय पाल, रणवीर मास्टर, ब्रह्मपाल, सूबेदार भगवत सिंह, जयवीर सिंह, वीरसेन, डॉ. रुपेश वर्मा मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *