घर के बाहर से बाइक चोरी

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: शहर की राधेश्याम विहार कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने बाइक चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राधेश्याम कॉलोनी निवासी प्यारा सिंह अपने दोस्त के घर मिलने के लिए गया था। उसने अपनी बाइक अपने दोस्त के घर के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो घर के बाहर बाइक नहीं खड़ी थी। काफी तलाश करने के बाद जब नहीं मिली तो चोरी की सूचना पुलिस को दी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *