पवन बने गामा 2 के RWA अध्यक्ष

विस, ग्रेनो : सेक्टर गामा 2 में रविवार को हुए आरडब्ल्यूए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद पर पवन नागर, उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह, महासचिव पद पर सूबेराम और कोषाध्यक्ष पद पर विकास भाटी ने नामांकन किया था। इनके सामने किसी ने नामांकन नहीं किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र रौसा, हुकुम सिंह यादव, ममता तिवारी, मिथलेश चौधरी, अनीता सिंह, रेखा सिंह, जयपाल, रघुराज, अमित गोयल, प्रमोद भाटी, गजेंद्र खारी मौजूद रहे। इस सेक्टर में आरडब्ल्यूए चुनाव को लेकर पहले विवाद हुआ था। इसमें दूसरे गुट ने भी चुनाव कराकर खुद को चुने जाने का ऐलान किया था। अब ये चुनाव दोबारा हुए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *