मेरी क्रश किरण पर शाहरुख ने फिल्म बनाई : सलमान

बॉलिवुड दबंग ऐक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपनी क्रश के बारे में खुलकर बात की। सलमान खान ने अपनी यादों के पिटारे से एक बात उजागर करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि किस तरह उन्होंने अपनी क्रश किरण के बारे में शाहरुख खान को बताया और उन्होंने उसका नाम अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया।

बॉलिवुड के बादशाह ऐक्टर शाहरुख खान की 1993 में आई फिल्म ‘डर’ अभी भी सबको अच्छी तरह याद है। फिल्म में शाहरुख एक जुनूनी प्रेमी के रूप में नजर आए थे, तो वहीं ऐक्ट्रेस जूही चावला ने फिल्म में किरण का किरदार निभाया था।

एक रिऐलिटी शो में मेहमान बनकर आए ऐक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी और ऐक्ट्रेस काजोल से सलमान खान ने मजाक में कहा, ‘वहीं से शुरू हुआ, फिर मैंने इस बारे में शाहरुख खान को बताया और उसने फिल्म बना डाली।’

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *