
उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित हरदौली रोड इलाके में एक आवारा के तीन पैर कुल्हाड़ी से वार कर काट देने के आरोप में पुलिस ने एक को कर लिया है। आरोप है कि बुजुर्ग अपने में सांड़ के चरने से नाराज था।
शहर कोतवाल दिनेश सिंह ने सोमवार को बताया, ‘रविवार को शहर के हरदौली रोड पर एक सांड़ घायलावस्था में पड़ा था, जिसके तीन पैर कटे थे। इस सिलसिले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और उसके आधार पर केवटरा निवासी बुजुर्ग व्यक्ति छोटेलाल निषाद (60) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।’
उन्होंने बताया कि पूछताछ में छोटेलाल ने बताया कि सांड़ उसके खेत की फसल चर गया था, इसी गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसके तीन पैर काट दिए। सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Source: International