भोपाल: झगड़े के बाद महिला ने पति और तीन बच्चों को आधी रात घर से बाहर निकाला

भोपाल
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक महिला ने झगड़े के बाद भीषण ठंड में आधी रात के वक्त अपने पति और तीन बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। महिला के पति ने देर रात 11 बजे अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन पहुंचकर यह आरोप लगाया, जिसके बाद 11 और 15 साल की दो बच्चियों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया। पति और 13 साल के बेटे को रैनबसेरे में ठहराया गया।

सिटी चाइल्डलाइन की निदेशक अर्चना सहाय ने टीओआई को बताया, ‘झगड़े के बाद महिला ने सभी को घर से बाहर कर दिया और दरवाजे को लॉक कर दिया। काफी कोशिशों के बावजूद उसने दरवाजे को नहीं खोला। पुलिस ने महिला को बुलाकर बातचीत से मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं पहुंची। इसके बाद रैन बसेरा में उनके रहने का इंतजाम किया गया।’

‘पति-पत्नी का आपसी मसला, FIR नहीं’
अशोका गार्डेन स्टेशन के एसएचओ उमेश यादव ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी मसला होने की वजह से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया, ‘सभी बच्चे सेफ हैं। हम काउन्सलिंग के जरिए इस कोशिश में जुटे हैं कि महिला, सभी को घर में वापस ले ले। अगर जरूरत पड़ी तो बच्चियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।’

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *