मोहित सूरी की 'एक विलन 2' में होंगे जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर

डायरेक्टर ने अब से 5 साल पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘एक विलन’ बनाई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब वह इस फिल्म का पार्ट 2 ‘ 2’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं और इसमें और को मुख्य भूमिकाओं के लिए कास्ट किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म पहले वाली फिल्म का सीक्वल नहीं बल्कि बिल्कुल नई कहानी होगी और आदित्य और जॉन के कैरक्टर एक-दूसरे के सामने दिखाई देंगे। यह एक इंटेस लव स्टोरी होगी और इसके लिए किसी टॉप हिरोइन को कास्ट किया जाएगा। कुछ समय पहले ही जॉन और आदित्य ने मोहित का आइडिया सुना था जिसके बाद दोनों ने यह फिल्म साइन कर ली।

पिछली फिल्म में रितेश देशमुख ने विलन का रोल किया था। इस फिल्म का म्यूजिक भी काफी अच्छा था और कहा जा रहा है कि पार्ट 2 का भी म्यूजिक भी इस फिल्म की यूएसपी होगा। इस फिल्म के भूषण कुमार और एकता कपूर प्रड्यूस कर रहे हैं। इसी साल इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। आदित्य रॉय कपूर की मोहित के साथ आशिकी 2 और मलंग के बाद यह तीसरी फिल्म होगी जबकि जॉन की यह उनके साथ पहली फिल्म होगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *