नीना गुप्ता ने बीच पर लगाई दौड़, शेयर किया स्लो-मोशन विडियो

वेटरन ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए विडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक और स्लो-मोशन विडियो शेयर किया है। बता दें कि हाल ही में नीना गुप्ता की फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ने ऑस्कर अवॉर्ड्स की फीचर फिल्म्स की लिस्ट में जगह बनाई है।

नीना गुप्ता ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह बीच पर दौड़ती हुई नजर आ रही हैं। ऐक्ट्रेस ने येलो स्पेगटी स्ट्रैप ड्रेस पहना हुआ है। इस विडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘हैपी न्यू इयर।’ नीना गुप्ता के इस विडियो पर लोगों ने कॉमेंट की बौछार कर दी।

नीना गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे। अब वह डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। ‘पंगा’ फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *