टिकटॉक पर आईं दीपिका, देखते ही देखते 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही टिकटॉक पर अपना डेब्यू किया। उनके फैन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही उनको शुभकामनाएं दी।

मात्र कुछ समय में उनके 3.4 मिलियन फॉलोअर्स बन गए हैं। दीपिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में लगी हैं। 4 जनवरी को उन्होंने शॉर्ट-फॉर्म मोबाइल विडियो प्लैटफॉर्म जॉइन किया। उनके अलग-अलग विडियोज़ के व्यूज़ मिलियन में हैं।

ऐक्ट्रेस ने एक डांस विडियो, एक रैप विडियो और एक इंट्रोडक्शन विडियो भी पोस्ट किया है। दो विडियो में वह लक्ष्मी अग्रवाल के साथ नजर आ रही हैं, जिसपर उनकी अगली फिल्म ‘छपाक’ बनी है। दीपिका ने कहा, ‘अधिकतर लोग मुझे शांत स्वभाव का मानते हैं, लेकिन मेरा एक पागल, मजेदार और सहज पक्ष भी है, जिसे मेरे करीबी लोग ही जानते हैं। अब टिकटॉक के माध्यम से मैं अपने व्यक्तित्व का वह पहलू भी अपने फैन्स के साथ शेयर करना चाहती हूं।’

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *