हनीट्रैप केस में नाम सामने आने के बाद दो ओएसडी के तबादले

भोपाल
सरकार में प्रदीप जायसवाल के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी)अरुण निगम को राज्य के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में भेज दिया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश प्रशासन ने फूड ऐंड सप्लाइज मिनिस्टर प्रद्युम्न सिंह तोमर के ओएसडी हरीश कुमार खरे को वुमन ऐंड चाइल्ड डिवेलपमेंट मिनिस्ट्री में भेज दिया है।

बता दें कि दोनों ही अधिकारियों निगम और खरे का नाम हनी ट्रैप केस में सामने आया था। इस घटना के बाद शासन और प्रशासन के होश फाख्ता हो गए थे। वहीं, ग्वालियर के जॉइंट कलेक्टर चंद्रभूषण प्रसाद को तोमर का ओएसडी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि सितंबर 2019 में मध्य प्रदेश से सामने आए हनी ट्रैप केस की जांच के दौरान कुछ फाइलें मिली थीं, जिसमें अधिकारियों की सेक्स चैट, यौन संबंध न्यूड विडियो और ऑडियो क्लिप भी शामिल थे। इस रैकिट में बी ग्रेड मूवी की कई ऐक्ट्रेस के नाम भी सामने आ रहे थे।

पढ़ें: (एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *