जीजा पर रेप कर विडियो बनाने का आरोप

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : हापुड़ थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने जीजा पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने, अश्लील विडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हापुड़ निवासी युवती ने बताया कि उसके जीजा का घर पर काफी आना-जाना था। 3 सितंबर को उसकी मां किसी काम के सिलसिले घर से बाहर गई थीं। इस दौरान आरोपित ने घर आकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप किया। इस दौरान पीड़िता का अश्लील विडियो तैयार कर लिया। इसके बाद वह विडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। आरोप है कि 1 जनवरी को उसने अपने भाइयों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *