आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं : शमी

नई दिल्ली
भारतीय तेज गेंदबाज को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। वह इस खाली वक्त को खुद को फिट रखने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। शमी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया है कि वह नए साल की चुनौतियों के लिए तैयार हैं।

शमी ने इन ट्वीट के साथ कैप्शन दिया है, ‘ट्रेनिंग जारी है… आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करते हुए।’ साल 2019 बंगाल के इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए बहुत अच्छा रहा। वह साल में सबसे ज्यादा ODI विकेट लेने वाले बोलर रहे। उन्होंने 20 मैचों में 42 विकेट लिए। उन्होंने इंग्लैंड में खेले गए 50 ओवर वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैटट्रिक भी ली थी।

शमी अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू हो रही तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज से वापसी करेंगे। सीरीज का पहला मैच मुंबई में खेला जाएगा।

हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावसकर ने मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना वेस्ट इंडीज के दिग्गज गेंदबाज मैलकम मार्शल के साथ की थी। गावसकर ने कहा था कि शमी को देखकर उन्हें मार्शल की याद आती है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *