सीख देता है कंगना रनौत की पंगा का टाइटल ट्रैक, आपने सुना?

पंगा के ट्रेलर से सबको इम्प्रेस करने के बाद फिल्म की टीम फिल्म को दर्शकों के सामने खूबसूरती से प्रजेंट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही। डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में , रिचा चड्ढा, जस्सी गिल और नीना गुप्ता हैं। मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का टाइटल ट्रैक पंगा रिलीज किया है। गाना मंगलवार को लॉन्च हो गया और डायरेक्टर अश्विनी ने इसे ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, अपने सपनों के लिए जोर से बोलो ले पंगा।

गाने में कंगना के कैरक्टर जया का स्ट्रगल दिखाया गया है कि कैसे वह अपना डेली रूटीन बदलकर वह कर पाती हैं जो उन्हें वाकई पसंद है। उनके पति का रोल जस्सी ने निभाया है और वह उनके जीवन के सपोर्टिंग पिलर की तरह हैं जो कि उन्हें फिर से कबड्डी खेलने के लिए जोर देते हैं। गाना काफी इंस्पिरेशनल है। इस गाने को हर्षदीप कौर, दिव्या कुमार और सिद्धार्थ महादेवन ने गाया है। गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है और जावेद अख्तर ने लिखा है।

फिल्म पंगा 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है और वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के साथ इसका क्लैश होगा।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *