उत्पात मचाने पर 3 गिरफ्तार

एस, दादरी: बादलपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग जगहों से शराब पीकर गालीगलौज व मारपीट करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओ पटनीश कुमार ने बताया कि सोमवार रात बिश्नूली से ब्रजेश को गिरफ्तार किया गया। एनटीपीसी रोड से सिहानी गेट गाजियाबाद निवासी सचिन व सिलारपुर कला का रहने वाला रूपेंद्र पकड़ा गया। ये लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *