
एक संवाददाता, दादरी
कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के लाइसेंस पर ग्रेनो में सिक्यॉरिटी कंपनी चलाने के आरोप में संचालक को गिरफ्तार किया है। इस कंपनी के 86 गार्ड ग्रेनो के म्यू 2 सेक्टर में ओमेक्स पामग्रीन सोसायटी में तैनात थे। सेक्टर में अक्सर चोरी हो रही थी। सेक्टरवासियों ने सुरक्षा एजेंसी पर सुरक्षा उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एजेंसी की जांच कर कार्रवाई की है।
दादरी कोतवाली के एसएचओ दिनेश सिंह ने बताया कि मेरठ का कृष्ण भड़ाना बीएसएस नाम से सुरक्षा कंपनी चला रहा है। इस कंपनी के 86 गार्ड ओमेक्स पामग्रीन सोसायटी में तैनात थे। उसके बाद भी सेक्टर में लगातार चोरी की वारदात हो रही थीं। पुलिस ने सुरक्षा कंपनी का लाइसेंस चेक किया तो वह दिल्ली का मिला। पुलिस ने मंगलवार को कंपनी के संचालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Source: International