
बीजेपी पार्षद राजेंद्र त्यागी का आरोप नौसिखिये को बनाया गया ड्राइवर
नगर संवाददाता, गाजियाबाद : अभी तक हाउस टैक्स में घपले का मामला सामने आया ही था कि नौसिखिये ड्राइवरों नई गाड़ियां चलाने के लिए को देने सूचना मिल रही है। बीजेपी पार्षद राजेंद्र त्यागी ने कहा कि निगम ने एक गाड़ी की स्टेयरिंग तो ऐसे ड्राइवर को सौंपी गई है जो अभी तक हेल्पर था। चर्चा है कि नई गाड़ी लेने के लिए कई ड्राइवरों से 50 से 70 हजार रुपये लिए गए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से तुरंत इन गाड़ियों का आवंटन रद्द करने की मांग की है। हालांकि अपर नगर आयुक्त इसकी जानकारी होने से इनकार किया है।
हाल ही में नगर निगम ने 20 नए वाहन खरीदे थे। इनमें में से 15 को चलाने के लिए नगर निगम ने ड्राइवरों को दिया है। पार्षद राजेंद्र त्यागी ने बताया कि जिन ड्राइवरों को निगम ने अपनी नई गाड़ियां आवंटित की हैं उनमें केवल 5 ही ड्राइवर अनुभवी हैं। 9 ड्राइवर आउटसोर्सिंग के जरिए रखे गए हैं और उनके पास अच्छा अनुभव नहीं है। इनमें से कई को भारी वाहन चलाने का भी अनुभव नहीं है।
निगम कर्मचारी नेता सलीम सैफी का कहना है कि नई गाड़ी का आवंटन करने में खेल हुआ है। कई वाहन चालकों से 50 से 70 हजार रुपये लेकर नई गाड़ी आवंटित करने की चर्चा है।
Source: International