मोदी मिल ने नहीं किया भुगतान तो दर्ज होगा केस

Bडीएम ने गन्ना विकास अधिकारी को दिए निर्देश

स, गाजियाबाद :B गन्ना किसानों का तय समय-सीमा के अंदर निर्धारित भुगतान नहीं होने पर डीएम डॉ. अजय शंकर पांडेय ने मिल मालिकों को चेतावनी दी है। उन्होंने जिला गन्ना विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि वह मोदी शुगर मिल को 12 प्रतिशत ब्याज सहित बकाया तुरंत भुगतान करने का नोटिस जारी करे। अगर इसके बाद भी भुगतान नहीं किया जाता है तो मिल प्रबंधकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।

मोदी शुगर मिल के पैराई सत्र 2018-19 के अंतर्गत बकाया भुगतान के मामले में डीएम ने मंगलवार को समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में बताया गया कि 79.52 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा गया। इसमें 31 दिसंबर 2019 तक 113.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। अब भी 141.85 करोड़ रुपये मिल पर बकाया हैं, जबकि पूरा भुगतान 18 जनवरी 2019 तक किया जाना था। मामले में डीएम ने जिला गन्ना विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जो बकाया भुगतान है, उस पर 12 प्रतिशत ब्याज लगाई जाए। साथ ही मिल प्रबंधकों को ब्याज सहित भुगतान का नोटिस जारी किया जाए। अगर इसके बाद भी भुगतान नहीं करते हैं तो मिल प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाए।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *