एनएसजी ने जीत के साथ की शुरुआत

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : एनएसजी डॉट कॉम ने विंटर कप क्रिकेट टूर्नामेंट टी-20 में शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने एसकेआई डॉट कॉम को 70 रन से मात दी। बाल भारती पब्लिक स्कूल में खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले मैच में एनएसजी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। पार्थ ने 19 गेंद पर 2 चौके और 40 छक्के की मदद से सबसे अधिक 35 रन बनाए। अक्षत शर्मा ने 31, आतिफ खान ने नाबाद 23 रन और सरस द्विवेदी ने 18 रन का योगदान दिया। नैतिक ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट और उज्ज्वल ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। 160 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी एसकेआई टीम 13.3 ओवर में 89 रन बनाकर आउट हो गई। सबसे अधिक 28 अतिरिक्त रन रहे। नितिन ने 19 रन बनाए। अवि शर्मा ने 2.3 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट झटके। पार्थ ने 3 और कृष्ण त्यागी ने 2 विकेट लिए। पार्थ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *