सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालेगी बीजेपी

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : बीजेपी नेता और कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में 12 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा घंटाघर मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर संपन्न होगी। बीजेपी अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि लोगों जागरूक करने और सीएए के संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए यात्रा निकाली जाएगी। घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यात्रा अनाज मंडी, हनुमान मंदिर चौपला, सिहानी गेट बाजार होते हुए नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर संपन्न होगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *