
एनबीटी न्यूज, एनएच 24: चौथे ऑल इंडिया इंदर पहलवान चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में टैलंट हंट ने रैक फॉर प्रो को 217 रन से रौंद दिया। विशाल इंटरनैशनल स्कूल के मैदान पर खेले गए मैच में रैक फॉर प्रो का टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और टैलंट हंट ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 295 रन का विशाल स्कोर बना डाला। आसमान गुलाठी ने 24 गेंद पर 53 रन बनाए। दक्ष पांडे ने 49 रन, हनी गुर्जर ने 33 रन, ऋषभ व मनोज मेहरा ने 29-29 रन का योगदान दिया। रैक फॉर प्रो के गेंदबाजों ने 76 अतिरिक्त रन भी दिए। भव्य सिंह ने 64 रन पर 3 विकेट लिए। जवाब में रैक फॉर प्रो की टीम 13 ओवर में 78 रन बनाकर आउट हो गई। नवनीत सागर ने नाबाद 20 रन व अनिल सारस्वत ने 20 रन बनाए। मौलिक चतुर्वेदी ने 6 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।
Source: International