NRHM घोटाले में पूर्व सीएमओ समेत 3 ने किया सरेंडर

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : BNRHM घोटाले से जुड़े एक मामले में लखनऊ के पूर्व सीएमओ समेत 3 आरोपितों ने मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपितों की ओर से कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने सुनवाई के बाद स्वीकार कर लिया। सीबीआई के लोक अभियोजन अधिकारी कुलदीप पुष्कर ने बताया कि NRHM के तहत वर्ष 2008-09 में लखनऊ के अस्पताल में लाखों रुपये की दवाई सप्लाई की गई थी। मामले की जांच हुई तो घोटाला पाया गया। इसके बाद सीबीआई ने लखनऊ के पूर्व सीएमओ राम गोपाल वर्मा, अनिल कुमार और बाबू राम व अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के डर से मंगलवार को तीनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *