श्रीराम क्रिकेट अकैडमी ने आरडी अकैडमी को हराया

Bएनबीटी न्यूज, एनएच 24 :B सेकंड इनिंग अंडर U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के 9वें लीग मैच में श्रीराम क्रिकेट अकैडमी ने आरडी क्रिकेट अकैडमी को 8 विकेट से हराया। श्रीराम क्रिकेट अकैडमी ने 85 रन के टारगेट को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीराम अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरडी क्रिकेट अकैडमी की पूरी टीम 24 ओवर में 84 रन पर आउट हो गई। प्रयास चौधरी 27 और जय सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विवेक कुमार ने 4, मयंक भाटी ने 3 व संयम बंसल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीराम क्रिकेट अकैडमी ने 85 रन का लक्ष्य 14 ओवर मे 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। देवांश टंडन ने नाबाद 48 और सत्यम सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। हर्ष शर्मा ने 2 विकेट लिए। विवेक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *