उर्वशी और डॉली का गोल्डन डांस

एनबीटी न्यूज, नेहरू नगर : गंधर्व संगीत महाविद्यालय की 2 छात्राओं ने नैशनल डांस स्पोटर्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने अलग-अलग वर्गों में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। महाविद्यालय के सचिव तरुण गोयल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल में डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें उर्वशी महेदिया ने 6 से 8 वर्ष और डॉली यादव ने 19 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में भाग लिया और पहला स्थान प्राप्त किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *