500 विद्यार्थी हुए सम्मानित एनबीटी न्यूज, मेरठ रोड:

एनबीटी न्यूज, मेरठ रोड : एचआरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में स्कूल अवॉर्ड समारोह हुआ। इसमें दिल्ली-एनसीआर के 57 स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उद्‌घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अनिल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अंजुल अग्रवाल,डॉ वीके जैन, डॉ. रंजीत सिंह ने किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर आत्म विश्वास के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ना चाहिए। डॉ. प्रशांत भूषण ने संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान अतुल भूषण, डॉ. आरके रॉय, प्रो. अशोक पांचाल, डॉ. निर्दोष अग्रवाल, डॉ. अनिल त्यागी, श्रद्धा सूद, डॉ. रवि शंकर, रश्मि त्यागी आदि मौजूद रहीं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *